Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

युवा किसान नींबू का बाग लगाकर हो रहा मालामाल, सालाना 12-13 लाख की कमाई

UP: दशकों से सूखे की मार झेलने वाले बुंदेलखंड के जिले हमीरपुर की धरती पर यूं तो खेती घाटे का सौदा है, लेकिन यहां नींबू का बाग लगाकर एक सरकारी कर्मचारी युवा ने इसे फायदे के सौदे में तब्दील कर दिया है। यह युवा उन्नत तरीके से बागवानी कर सालाना 12 से 13 लाख रुपये की आमदनी कर रहा है। 

कुरारा ब्लाक के युवा किसान प्रेमचंद ने 2018 में नींबू का बाग एक एकड़ में लगाया था। लेकिन 3 साल बाद भी फल न देने पर वह उसे हटाने की सोचने लगा। तभी उसकी मुलाकात किसान विज्ञान केंद्र के डॉक्टर पंकज से हुई और उनकी मदद से बाग को दोबारा जीवन मिल गया। इसके बाद लगातार वह नींबू के बाग से 12 से 13 लाख रुपए तक सालाना कमा रहा है। उसका कहना है कि नींबू के बाद से वह अपने वेतन से दोगुना आमदनी करता है। नींबू का एक पेड़ लगभग एक कुंतल फल एक सीजन में दे देता है जो की गर्मी में महंगे दाम पर बिकते हैं।  

जबकि सर्दियों में कम डिमांड होने के चलते थोड़ा सस्ता बिकता है। लेकिन मुनाफा अच्छा होता है। प्रेमचंद नौकरी से छुट्टी मिलने के बाद बाग की देखरेख करते हैं। बाकी समय में उनके परिवार के लोग उनकी मदद भी करते हैं। प्रेम चंद उन किसानों के लिए प्रेरणा हैं जो सरकारी नौकरी को अपना लक्ष्य बनाते हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाते। ऐसे में प्रेमचंद ने उनके लिए मिसाल पेश की है। प्रेमचंद ने साबित कर दिखाया है कि यदि कोई व्यक्ति खेती को उन्नत तकनीक के साथ करेगा तो वह अच्छा लाभ कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकता है।