Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुलने के कुछ मिनट बाद ही ओवर सब्सक्राइब्ड

इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास संबंधी डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को खुलने के कुछ मिनट बाद ही ओवर
सब्सक्राइब्ड हो गया। 

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के प्रस्ताव पर 4,50,29,207 शेयरों के मुकाबले 8,73,22,890 शेयरों के लिए बोली मिली। उसे 1.94 गुना सब्सक्राइब किया गया। टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था, ये 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी।