Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

चंद मिनटों में फुल हो गया Tata Technologies का आईपीओ

इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विस देने वाली टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज यानी 22 नवंबर 2023 को सदस्यता के लिए खुला था। आईपीओ के खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। इस से साफ पता चलता है कि निवेशकों को कंपनी का आईपीओ काफी पसंद आ रहा है।

लगभग दो दशकों के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आईपीओ आया है। इससे पहले वर्ष 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आईपीओ था।

टाटा टेक आईपीओ को सभी वर्ग के निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। गैर-संस्थागत निवेशकों से 2.72 गुना अभिदान मिला, जबकि क्यूआईबी के कोटे को 1.98 गुना अभिदान मिला। वहीं, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.63 गुना अभिदान मिला। 21 नवंबर को कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए हैं।