Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली

शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को शेयर मार्केट हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं आज सुबह शेयर बाजार सपाट खुला था। आज बाजार में आईटी स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली। आज स्टॉक एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस उतार-चढ़ाव के दौर में बीएसई सेंसेक्स 47.77 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ। वहीं, दिन के दौरान, यह 207.59 अंक उछलकर 66,101.64 के उच्चतम और 65,894.05 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी 7.30 अंक या 0.04 प्रतिशत फिसलकर 19,794.70 पर पहुंच गया।

आज एनएसई पर 964 स्टॉक हरे निशान पर और 1135 शेयल लाल निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक टॉप गनर रहे।