Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.18 अंक चढ़कर 79,259.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78.6 अंक कर बढ़त के साथ 23,992.75 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को ‘थैंक्सगिविंग’ की वजह से बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।