Breaking News

भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |   मुंबई: गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन खाली कराने के दौरान हंगामा, हुआ लाठीचार्ज     |   भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे: पीएम मोदी     |   मेलोनी के नेतृत्व में इटली से साझेदारी को नई गति मिली: पीएम मोदी     |  

Stock Market: अंतिम घंटे की खरीदारी से संभला बाजार, सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच अंतिम घंटे की खरीदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट से उबरकर बंद हुए। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और विदेशी निवेशकों की नई निकासी के बावजूद बाजार में भरोसा बना जिससे वो मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड दो फीसदी गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 75,318 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 41 अंक बढ़कर 23,659 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट लिमिटेड, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा बढ़े जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इटरनल लिमिटेड, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा गिरे।

क्षेत्रीय स्तर पर बिजली, तेल और गैस, पूंजीगत सामान, ऊर्जा और ऑटो शेयरों ने बाजार की गति को बनाए रखा जबकि एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में सुस्ती देखी गई। जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट सहित करीब सभी अहम एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

बुधवार को यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,457 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।