Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी स्थिर

Stock Market: विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक अनिश्चितता के बीच गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 114 अंक लुढ़ककर 77,844 पर, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 4 अंक गिरकर 24,326 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और इटरनल लिमिटेड सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय स्तर पर, पब्लिक सेक्टर बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। जबकि कैपिटल गुड्स, ऑटो, पावर, रियलिटी, मेटल्स और टेलीकॉम शेयरों ने बाजार की तेजी को आगे बढ़ाया। लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट शामिल हैं।

यूरोपीय बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि बुधवार को वॉल स्ट्रीट काफी बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने लगभग 5,835 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।