Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

स्पाइसजेट ने दिवालिया 'गो फर्स्ट' को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी, जानिए पूरा मामला

एविएशन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्राउंडेड एविएशन कंपनी गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि जाहिर की और दिवालिया विमानन कंपनी की उचित जांच-पड़ताल के बाद प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है। गो फर्स्ट ने ‘प्रैट एंड व्हिटनी इंजन’ समस्याओं के वजह से पैदा वित्तीय संकट के बीच तीन मई से उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी। 

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार (बीएसई) को दी जानकारी में कहा कि उसने "गो फर्स्ट का रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के साथ रुचि व्यक्त की है और जांच-पड़ताल करने के बाद वो प्रस्ताव पेश करना चाहती है।"

बीएसई के कॉर्पोरेट सेवा विभाग को लिखे पत्र में एयरलाइन ने कहा है कि स्पाइसजेट बोर्ड ने हाल ही में अपनी वित्तीय हालात को मजबूत करने और विकास योजनाओं में निवेश के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगभग 270 मिलियन अमेरिकी डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को मंजूरी दी है।