Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी, हुई 15,000 करोड़ रुपये की बढ़त

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। अब इनकी कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये तक बढ़ गई है। 24 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर की सुनवाई की और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों कं अनुसार अदाणी ग्रुप के 10 सूचीबद्ध समूह कंपनियों में से नौ के स्टॉक हरे रंग में समाप्त हुईं। इस हफ्ते अदाणी ग्रुप का बाजार पूंजीकरण में 14,786 करोड़ रुपये जुड़े।

अदाणी ग्रुप की 10 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर लगभग 10.26 लाख करोड़ रुपये था। वहीं गुरुवार को यह 10.11 लाख करोड़ रुपये था।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने अदाणी ग्रुप के किलाफ याचिका की सुनवाई की है। इसमें उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) से यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वह अदाणी के आचरण के बारे में फैसला लेने के लिए मिडिया के रिपोर्टों को फॉलो करेंगे।