Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

डॉलर के मुकाबले सपाट खुला रुपया, भारतीय करेंसी में हुई मामूली बढ़त

डॉलर में आई गिरावट और क्रूड ऑयल में आई गिरावट ने भारतीय करेंसी को सपाट खोला है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे बढ़कर 83.28 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि नकारात्मक इक्विटी बाजार धारणा और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव ने भारतीय मुद्रा को सीमित दायरे में रखा।

आज बीएसई सेंसेक्स 187.32 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 64,644.88 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 47.20 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 19,348.10 पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने 1,712.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।