Breaking News

मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं: नीतीश     |   ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी, सरकारी इमारत भी निशाने पर     |   ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज     |   ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया     |   ईरान युद्ध पर अमेरिकी सीनेट में आज होगी वोटिंग     |  

इंडसइंड बैंक को मार्च तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का घाटा, वित्त वर्ष 2025 का मुनाफा 71 फीसदी घटा

Delhi: संकटग्रस्त इंडसइंड बैंक को पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत आधार पर 2,328.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। निजी क्षेत्र के बैंक को ये घाटा उच्च प्रावधान और कम आमदनी की वजह से हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में बैंक को 2,349.15 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की मार्च तिमाही के दौरान लेखांकन चूक, सूक्ष्म-वित्त खंड में धोखाधड़ी और बहीखाते खुलासे में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से आंतरिक ऑडिट समीक्षा, शीर्ष अधिकरियों के इस्तीफे और फॉरेंसिक जांच शुरू हो गई है।

बैंक ने मार्च तिमाही के दौरान 2,522 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में किए गए 950 करोड़ रुपये के प्रावधान से ज्यादा है। तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 13 प्रतिशत घटकर 10,634 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 12,199 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 71 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,576 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक को 8,977 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान बैंक का प्रावधान बढ़कर 7,136 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 3,885 करोड़ रुपये था।