Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय करेंसी, इतने पैसे की आई बढ़त

शेयर बाजार में नरम रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी फंड की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में, घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 83.25 पर खुली और फिर 83.23 के शुरुआती उच्च स्तर को छू गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 4 पैसे की बढ़त दर्शाता है। बीते दिन मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.27 पर बंद हुआ।