Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

New Delhi: भारत और कनाडा के बीच राजनयिक मतभेदों के बावजूद, दोनों देशों के कारोबारी समुदाय व्यवसाय और व्यापार के माध्यम से आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इंडो कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों चैंबर ने कनाडा की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए ई-वीजा की सेवा पर जोर दिया, जिससे यात्रा में आसानी होगी और व्यापार भी बढ़ेगा। भारत में पहले से ही कनाडा के नागरिकों के लिए ई-वीजा की सुविधा मौजूद है, जिसे दोनों देशों के बीच तनाव के कारण सितंबर महीने में निलंबित कर दिया गया था।

भारत की तरफ से कनाडा के लिए ई-वीजा सेवाएं 21 नवंबर 2023 को फिर से शुरू कर दी गई। दोनों देशों के बीच फर्टिलाइजर, एनर्जी प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर गुड्स, गारमेंट्स और ऑटो पार्ट्स, एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट जैसे इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स का व्यापार होता है।