देश का वस्तु निर्यात अगस्त महीने में 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में ये 38.28 अरब डॉलर था। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में आयात 3.3 प्रतिशत बढ़कर 64.36 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 62.3 अरब डॉलर था।
आलोच्य महीने में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर बढ़कर 29.65 अरब डॉलर हो गया। देश के वस्तु निर्यात में जुलाई महीने में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 1.14 प्रतिशत बढ़कर 178.68 अरब डॉलर जबकि आयात सात फीसदी बढ़कर 295.32 अरब डॉलर रहा।
देश का निर्यात अगस्त में 9.3 फीसदी घटकर 34.71 अरब डॉलर पर
You may also like
योगी सरकार दे रही हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान, परंपरागत उद्योगों को मिल रहा नया जीवन.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1471 अंक टूटा.
ज्वेलरी कारोबार की दुनिया में किस भारतीय कारोबारी ने रचा इतिहास, जानिए.
क्या अब महंगे इलाज का डर होगा खत्म, हेल्थ इंश्योरेंस में आया बड़ा बदलाव!.