Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

Budget 2024: एक महीने में सबसे महंगा हुआ सोना

ज्वेलरी बनाने व निवेश करने के लिए पसंदीदा धातु सोने की कीमतें लगातार उच्च स्तर पर चल रही हैं. बीते दिनों थोड़ी नरमी आने के बाद भाव एक बार फिर चढ़ने लगे हैं. 

इस सप्ताह सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 फीसदी महंगा हुआ है. शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 2,411 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जो एक महीने में उसका सबसे ऊंचा स्तर है. घरेलू बाजार में भी यही ट्रेंड रहा और शुक्रवार को एमसीएक्स पर अगस्त की एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 73,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.