Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च तक होम लोन पर ब्याज दर 0.15 फीसदी घटाई

Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने मंगलवार को नए होम लोन पर ब्याज दर को 8.45 प्रतिशत से 0.15 फीसदी घटाकर 8.3 प्रतिशत करने की घोषणा की। सीमित अवधि की ये योजना इस महीने के अंत तक यानी 31 मार्च तक लागू रहेगी। इसमें किसी तरह का प्रसंस्करण शुल्क नहीं लगेगा। 

बैंक ने दावा किया कि 8.3 प्रतिशत की ब्याज दर उसके प्रतिद्वंद्वियों के बीच इस श्रेणी में सबसे कम दर है। बैंक ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक जैसे अग्रणी बैंकों में न्यूनतम दर 8.4 प्रतिशत है। ये पेशकश सिर्फ 31 मार्च तक है। 

बैंक ने कहा कि वो छत पर लगने वाले सौर संयंत्र के लिए सात फीसदी की ब्याज दर पर विशेष कर्ज सुविधा दे रहा है। इसमें भी प्रसंस्करण शुल्क माफ कर दिया गया है। 

बैंक ने कहा कि ब्याज दर में कटौती के बाद 30 साल के आवास ऋण पर मासिक किस्त (ईएमआई) 755 रुपये प्रति माह बैठेगी।