Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बीएमडब्ल्यू मोटरराड जनवरी से कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

जर्मनी की ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने एक जनवरी 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा, "कोंपोसाइट माल की लागत में वृद्धि और मुद्रास्फीति के दबाव की वजह से मूल्य बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।"

इसमें बताया गया है कि ये फैसला मुनाफा पक्का करने और गुणवत्ता, प्रदर्शन और ब्रांड अनुभव के मामले में बीएमडब्ल्यू मोटरराड एक्सीलेंस के ऊंचे मानकों को पक्का करने में मदद करेगा। बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2017 में बीएमडब्ल्यू समूह की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी के तौर पर अपना परिचालन शुरू किया था। ये ब्रांड देश में प्रीमियम मोटरसाइकिल और स्कूटर की सीरीज बेचता है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपनी सभी कारों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर दी है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी नए साल से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।