Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

सस्ता हो सकता है हवाई सफर, तेल कंपनियों ने ATF की कीमतों में की कटौती

महीने के पहले दिन एलपीजी, एटीएफ की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। आज 1 दिसंबर 2023 को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया है। देश भर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 21 रुपये बढ़ गई है। वहीं जेट ईंधन की कीमतों में कटौती हुई है। एटीएफ की कीमत में 4.6 फीसदी की कटौती हुई है।

राजधानी दिल्ली में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 1,06,155.67 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।

वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये का इजाफा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर एलपीजी की कीमत 1,775.50 रुपये से बढ़ाकर 19 किलोग्राम प्रति सिलेंडर 1,796.50 रुपये कर दी गई।वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर 903 रुपये है।