Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने बनाई दो सदस्यीय SIT, 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अग्निकांड को लेकर उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने हादसे की परिस्थितियों, लापरवाही और जवाबदेही तय करनी की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को सौंपी। एसआईटी को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए और लखनऊ आकर स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने केजीएमयू में घायलों का हाल जाना और पीड़ितों के स्वजनों से मुलाकात की। देर शाम उन्होंने अग्निशमन, गृह, लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में दो सदस्यीय एसआइटी का गठन कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंगलवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम भी रद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का मंगलवार को हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। इसके बाद आगरा में उन्हें विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करनी थी।

इन बिंदुओं की पर जांच करेगी एसआईटी

  • संबंधित इमारत में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।
  • इमारत में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन।
  • अग्निसुरक्षा प्रबंधन, नियामक एजेंसियों की भूमिका।
  • संबंधित विभागों की लापरवाही, स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया।
  • आग लगने की सूचना मिलने के बाद बचाव।
  • इमारत से निकासी और राहत कार्यों का संचालन।