Breaking News

बिहार: भूमि राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन, 10 अफसरों पर करप्शन का केस दर्ज     |   ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान साउथ वेस्ट इलाके में दो लोगों की मौत     |   शिक्षा निदेशालय ने सोशल मीडिया पर फैल रहीं फर्जी-भ्रामक जानकारी पर संज्ञान लिया     |   PM मोदी की परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले     |   अमित शाह 4 जनवरी को तमिलनाडु जाएंगे, BJP अध्यक्ष के अहम कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

नए साल पर मसूरी को स्वच्छता की बड़ी सौगात, घर-घर कूड़ा उठान के लिए नई व्यवस्था लागू

नए साल के मौके पर मसूरी नगर पालिका ने शहरवासियों को स्वच्छता की बड़ी सौगात दी है। नगर पालिका परिषद ने घर-घर कूड़ा उठान के लिए लॉर्ड शिवा संस्था से अनुबंध किया है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संस्था के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नई व्यवस्था की शुरुआत की। इस दौरान अधिषासी अधिकारी गौरव भसीन भी मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को निभाते हुए, पूर्व में काम कर रही तीन संस्थाओं को हटाकर अब एक अनुभवी संस्था को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार ₹500 प्रतिदिन वेतन दिया जाएगा। संस्था न केवल घर-घर से बल्कि होटलों और विभिन्न संस्थानों से भी कूड़ा उठाएगी तथा नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के साथ समन्वय करते हुए काम करेगी।

फिलहाल कूड़े के निस्तारण के लिए इसे देहरादून भेजा जाएगा। हालांकि, भविष्य में मसूरी में ही बायोमीथेन प्लांट स्थापित करने की योजना है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही कचरे का निस्तारण किया जा सके और शहर को स्वच्छ व पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। कुल मिलाकर, मसूरी नगर पालिका की यह पहल शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।