Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में योग किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है। वहीं,मुख्यमंत्री के साथ सातवीं वाहिनी आईटीबीपी अधिकारी और जवानों ने भी योग किया।

योग दिवस मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सातवी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट परमिंदर सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री दो घंटे तक आदि कैलाश में रहे इस दौरान उन्होंने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारी और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।