Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

Char Dham Yatra: केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत की तैयारी, बुधवार को खुलेंगे कपाट

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में पवित्र केदारनाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं, क्योंकि इस साल की चार धाम यात्रा के लिए बुधवार को इसके कपाट खुलने वाले हैं। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जिससे इस पवित्र स्थल का आध्यात्मिक माहौल और भी मनमोहक हो गया है।

आने वाले दिनों में हजारों श्रद्धालुओं के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे उनके लिए सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट बुधवार सुबह पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।

चार धाम यात्रा रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जिसके बाद 23 अप्रैल को चमोली में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।