Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

Uttarakhand: चमोली में सैलानियों के लिए खुल गई फूलों की घाटी, ट्रेकिंग पर निकले लोग

उत्तराखंड की फूलों की घाटी अपनी विविधता के लिए मशहूर है। इसमें जंगली फूलों की 500 से ज्यादा किस्मों का दावा किया जाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी चमोली जिले में 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

घाटी के खुलने से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों में खुशी की लहर है। फूलों की घाटी खुलते ही 40 पर्यटकों का ग्रुप ट्रेकिंग के लिए निकल पड़े।

फूलों की घाटी से सबसे करीबी शहर गोविंदघाट है। लोगों को घाटी तक पहुंचने के लिए लगभग 10-12 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जो मानसून में फूलों से ढकी रहती है।