Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

बिलख पड़ा पूरा परिवार... हर आंख हुई नम, अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

Uttarakhand: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला भनियावाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर आज घर पहुंचा।

बलिदानी विनोद सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर पहुंचा, उनकी पत्नी बिलख पड़ी। मां-पिता की भी तड़प दिखाई दी। परिजनों को सांत्वना देने के लिए कल से ही घर में लोग पहुंच रहे हैं। आज बलिदानी विनोद सिंह को अंतिम विदाई देने सैलाब उमड़ पड़ा।

शहीद विनोद तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनका एक चार साल का बेटा और एक तीन माह की बेटी है। बेटी के जन्म पर वो घर पर ही थे। करीब दो माह पहले ही वो वापस गए थे। विनोद सिंह मूल रूप से जाखणीधार, टिहरी के थे।

जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है। मंगलवार शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।