Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

नैनीताल में भी बढ़ी पॉल्यूशन की टेंशन, एयर क्वालिटी में भी गिरावट

उत्तराखंड के पहाड़ों पर भी पॉल्यूशन की टेंशन बढ़ गई है। फेमस टूरिस्ट प्लेस नैनीताल में एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज हुई है। बीते एक साल में यहां पीएम-10 लेवल 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुूताबिक, नैनीताल में बढ़ते प्रदूषण की वजह अपने वाहनों से आने वाले टूरिस्ट हैं। इसके अलावा हाल के दिनों में जंगल में लगी आग ने भी इसमें इजाफा किया है। पॉल्यूशन एक्सपर्टों का कहना है कि जंगल की आग तो कभी कभी लगती है लेकिन नैनीताल में बढ़ता ट्रैफिक एयर क्वालिटी पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाल रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लाखों लोग हिल स्टेशन नैनीताल आते हैं।