Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

देहरादून में सड़क के लिए पेड़ों की कटाई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

उत्तराखंड के देहरादून में सड़क को चौड़ा करने के लिए पेड़ों की कटाई का लोगों ने रविवार को विरोध किया। 

पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में लगातार पेड़ों की कटाई से जलवायु पर काफी असर पड़ा है।

देहरादून में इस बार गर्मी के मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पूर्व सीएम  हरीश रावत ने पर्यावरण संबंधी चिंताओं को उठाने के मुद्दे पर लोगों का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रियों ने भी विकास कार्य के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखने की बात कही है।

इस साल देश के कई हिस्सों में लंबे समय तक चलने वाली लू ने पर्यावरण की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। लोगों को लगने लगा है कि अगर पेड़ों को नहीं बचाया गया तो आने वाले सालों में और भी ज्यादा गर्मी पड़ेगी।