Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिला कमल, इन बूथ अध्यक्षों को किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलाने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेसवार्ता की। भट्ट ने कहा इस ऐतिहासिक चुनाव के साथ ही विकसित भारत का निर्माण और विकसित उत्तराखंड को आगे ले जाने का जनादेश है। यह जनादेश परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनिति और भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है।

उन्होनें कहा कि 2022 के विधानसभा मुकाबले में 61 विधानसभा में आगे रहे हैं। जबकि 14 अधिक जीती है। टिहरी सांसद चौथी बार लगातार जीती हैं। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तीसरी बार लगातार जीते हैं। नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी दूसरी बार लगातार जीते हैं। हरिद्वार और गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से जीत का अंतर कम रहा है।

भट्ट ने कहा कि जिन 10 विधानसभाओं में हम हारे हैं उन सीटों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। 90 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 70 प्रतिशत से अधिक वोट वाली विधानसभा के विधायक को भी सम्मानित किया जाएगा।