Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

उत्तराखंड: केदारनाथ में फिर से भारी बर्फबारी, तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने दी खास सलाह

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को फिर से भारी बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को मौसम अपडेट के मुताबिक ही केदारनाथ मंदिर की यात्रा करने की सलाह दी है।

पुलिस ने कहा कि देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अप्रैल और मई में यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब 17.08 लाख तीर्थ यात्री केदारनाथ, 15.90 लाख बद्रीनाथ, 8.46 लाख गंगोत्री और 6.94 लाख यमुनोत्री की यात्रा कर चुके हैं।

हिमालय की चोटी और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच भगवान शिव के इस मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।