Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पांच जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा शुक्रवार को यहां के सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 

नैनीताल के डीएम ने सुरक्षा के लिए शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (पहली से 12वीं क्लास तक), सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन की छुट्टी का आदेश दिया है।