Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के आसपास  हिमस्खलन, कोई नुकसान नहीं

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ी ढलानों पर हिमस्खलन हुआ। सुबह लगभग 5:30 बजे मोबाइल फोन पर शूट की गई फुटेज में केदारनाथ के ऊपर गांधी सरोवर के पास से भारी मात्रा में बर्फ गिरती हुई दिख रही है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ।

2013 की त्रासिदी आई याद
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब केदारनाथ पर आपदा के बादल मंडराए हों। इससे पहले भी केदारनाथ में प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं। साल 2013 की त्रासदी इसका सटीक उदाहरण है। केदारनाथ मंदिर से कई किलोमीटर की ऊंचाई पर बसी चोराबाड़ी झील पर बादल फटने की वजह से मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई थी। इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे।