Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

उत्तराखंड में आशा वर्कर्स ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

यह आक्रोश स्वास्थ्य केंद्र की रीड कहीं जाने वाली आशा वर्कर्स का है, जिसका कारण है स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दंपत्ति चिकित्सक द्वारा आशा वर्कर्स पर लगाए जा रहे आरोप। इसी के चलते आशा वर्कर्स ने दंपत्ति चिकित्सक की तानाशाही से नाराज होकर कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। साथ ही आशा वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी करते हुए खुलकर आगे की लड़ाई लड़ने की बात कही। बता दे कि बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक द्वारा आशा वर्कर्स और मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। वही दंपत्ति चिकित्सक द्वारा आशा वर्कर्स पर कई आरोप भी लगाए गए है। जिससे आशा वर्कर्स में आक्रोश व्याप्त है।

इसी के चलते उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप के नेतृत्व में यादव होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आशा वर्कर्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दंपत्ति द्वारा आशा वर्कर्स पर लगाए जा रहे आरोपों पर आक्रोश व्यक्त किया गया और दंपत्ति चिकित्सक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक में आशा वर्कर्स ने कार्य बहिष्कार का एलान किया। इस दौरान आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि आशा वर्कर्स पर दंपत्ति चिकित्सक द्वारा कई आरोप लगाए गए हैं जिससे आशा वर्कर्स में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने कहा कि इसी के चलते आशा वर्कर्स ने कार्य बहिष्कल का ऐलान किया है। वही ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू ने महिला चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आशा वर्कर्स को कानून की धमकी देती हैं और स्वास्थ्य केंद्र में तैनात उनके अधिकारी पति अपनी पत्नी पर कोई कार्यवाही नहीं करते है। जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।