Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

भारी बारिश से बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में पानी का लेवल 534.70 मीटर तक पहुंच गया है। नदी का खतरे का लेवल 536 मीटर पर आता है। 

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस को नदी के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की घोषणा की है। साथ ही लोगों को घाटों और नदी के किनारे जाने से बचने के लिए कहा।