Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

ऊखीमठ: भगवती नन्दा का 8 दिवसीय भ्रमण शुरू

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान भगवती नन्दा का 8 दिवसीय मायके भ्रमण वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है! भगवती नन्दा आठ दिनों तक तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछ कर आशीर्वाद देगी तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा के आगमन पर विभिन्न गांवों में बगडवाल नृत्य का आयोजन किया जायेगा।

27 अक्टूबर को भगवती नन्दा पर्यटक गाँव सारी पहुंचेगी तथा 28 अक्टूबर को पर्यटक गाँव सारी में भव्य नन्दा देवी मेले का आयोजन किया जायेगा! 29 अक्टूबर को भगवती नन्दा पर्यटक गाँव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा होगी तथा अपने तपस्थली मक्कूमठ पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी।