Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |  

अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए धामी सरकार ने किया प्रकोष्ठ का गठन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों ब्रिटेन और बर्मिंघम दौरे से लौटने के बाद प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में अलग से सेल गठन करने का ऐलान किया था।जिसके बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह आदेश किए हैं। दरअसल, ब्रिटेन में प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के दौरान कई मुद्दे साझा किए थे। राज्य सरकार का प्रवासियों से लगातार समन्वय कायम रहे, इस उद्देश्य से उन्होंने अप्रवासी सेल गठन करने का भी सुझाव दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर त्वरित फैसला लेते हुए इसके गठन के आदेश दिए थे। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस सेल में अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस अभिनव कुमार, सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडेय और उद्योग विभाग के पूर्व निदेशक सुधीर नौटियाल सदस्य जबकि सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली समन्वयक की जिम्मेदारी संभालेंगे।