Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

कमिश्नर दीपक रावत की वीडियो कांफ्रेंसिंग: अधिकारियों की उड़ाई नींद

हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की संभावना को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में राहत शिविरों के लिए स्थान चिह्नित कर शिविरों को चालू हालत में रखें। उन्होंने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि खतरनाक नालों और रपटों वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए।