Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दुबई, हुआ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहुंचे। सीएम धामी के दुबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडियों ने जोरदार स्वागत किया। इस बार मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी गए हैं। सीएम दुबई के बाद अबुधाबी भी जाएंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सीएम,भारतीय उद्योग समूह और विदेशी औद्योगिक घरानों से उत्तराखंड में निवेश पर चर्चा करेंगे।

दोनों जगह से उत्तराखंड सरकार को लगभग आठ हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार होने की उम्मीद है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई पहुंचने पर हुए भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ने उन्होंने कहा, की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड निवेश का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश से रोजगार के अधिकाधिक मौके बनेंगे। इससे उत्तराखंड के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उत्तराखंड सरकार ने आठ-नौ दिसंबर को देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित की है।