Breaking News

भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |  

एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद

देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान एक अमेरिकी नागरिक से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया है। सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सैटेलाइट फोन कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नागरिक जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) निवासी 220 ई स्मिथ स्ट्रीट, मिलाओकी विस्क्वाइनसिंन यूएसए योग सीखने कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था। सोमवार दोपहर 2:20 बजे के लगभग जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसकी वह उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सैटेलाइट फोन दिखाई दिया।