Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

BGT: ट्रेविस हेड ने लगाया शानदार शतक, सीरीज में उनका दूसरा सेंचुरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में रोहित सेना के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ते हुए मुश्किल खड़ी कर दी है। हेड ने एक छोर पर गिरते विकेट के बीच मोर्चा संभाला और शानदार शतक ठोक दिया। भारतीय टीम के खिलाफ ये उनका तीसरा शतक है, जबकि इससे पहले एडिलेड में 140 रन की पारी खेली थी।

हेड को स्टीव स्मिथ का पूरा साथ मिला और ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। सीरीज फिलहाल एक-एक से बराबरी पर है। पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ट्रैविस हेड अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 343 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आज के शतक से पहले उन्होंने पर्थ में 100 रन और एडिलेड में 140 रन बनाए थे।