Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

टेस्ट में विराट कोहली के 9000 रन पूरे, सचिन-राहुल के बाद इस क्लब में मारी एंट्री

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए। इस तरह कोहली ने अपने करियर में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की।

अब वो सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों में इस उपलब्धि तक वो काफी धीमी गति से पहुंचे क्योंकि इसके लिए उन्होंने 197 पारियां खेली। 

पैंतीस साल के कोहली ने भारत की दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ये किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली पहली पारी में नौ गेंद में बिना रन जोड़े आउट हो गए थे और भारत 46 रन पर ऑल आउट हो गया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट सीरीज में कोहली सिर्फ 594 पारियों में 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।