Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

तीसरे अंपायर के फैसलों पर रोहित शर्मा ने ली चुटकी, बोले- उन्हें इन दिनों हो रही है दिक्कत

महाराष्ट्र के मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से तीसरे अंपायर के फैसलों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि  इन अंपायरों को शायद बड़ी स्क्रीन की जरूरत है क्योंकि आजकल उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान तीसरे अंपायर के कुछ ऐसे फैसलों का शिकार बनी थी जिन्हें लेकर सवाल उठे। इनमें यशस्वी जायसवाल और के. एल. राहुल को आउट देना शामिल है। रोहित ने ये बात मुंबई में टीसीएल के एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसके वे ब्रांड एंबेसडर हैं।

यह पूछे जाने पर कि भारतीय कप्तान अपने खाली समय में क्या देखना पसंद करते हैं तो रोहित ने कहा कि अगर वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो अपने बच्चों के साथ टीवी पर कार्टून देखना पसंद करते हैं।