Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

BGT: सीरीज से पहले शेन वॉटसन ने दी नसीहत, कोहली से न उलझें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली से सीधे टकराने से बचने की सलाह दी है। अपने अनुभव के आधार पर वॉटसन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कोहली का सामना करना सबसे अहम होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में कोहली का सामना करना और भी मुश्किल हो जाता है।

बीते दौर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में कोहली को उकसाना मेजबान टीम पर काफी पड़ा है। शायद इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में कोहली का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार है। ऑस्ट्रेलिया में कोहली के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो 2014-15 के दौरे पर उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 86.50 की औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

हालांकि पिछले कुछ महीनों से कोहली का बल्ला एकदम शांत चल रहा है। छह टेस्ट में 22.72 की औसत से कोहली केवल 250 रन ही बना पाए हैं।