Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

IPL 2026: RCB का लक्ष्य चोटी पर पहुंचना, SRH का संघर्ष क्वालीफायर-1 में जगह बनाना

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार को अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगे। दोनों ही चोटी की दो में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। आरसीबी फिलहाल 18 अंक के साथ तालिका में सबसे ऊपर है। 10 टीम में उसका रन रेट भी सबसे अच्छा है। शुक्रवार को जीत उन्हें पहला स्थान दिला देगी और फाइनल में पहुंचने के दो मौके देगी।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैच में 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। एसआरएच अंक के लिहाज से गुजरात टाइटंस के बराबर है लेकिन नेट रन रेट में पीछे है। चोटी की दो में जगह बनाने के लिए उन्हें आरसीबी को करारी शिकस्त देना और चेन्नई सुपर किंग्स से गुजरात टाइटंस को हराने की उम्मीद करना होगा।

कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है। विस्फोटक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के मेल से लगातार दूसरे सीजन में खिताब की दावेदार है। विराट कोहली ने ऊपरी क्रम में अपनी शानदार लय बरकरार रखा है, वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की अनुभवी तेज गेंदबाज जोड़ी ने आरसीबी की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है।

आरसीबी अस्थिर एसआरएच टीम के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार होगी। उसने लगातार पांच मैच जीतकर लय हासिल कर ली थी, लेकिन पिछले चार मैचों में दो हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच के पास अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक गेंदबाज और मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप है। कप्तान पैट कमिंस के चोट से वापसी के बाद गेंदबाजी और मजबूत हुई है।