Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

अपना स्वाभाविक खेल खेलें, पर्थ टेस्ट से पहले कोच की विराट कोहली को सलाह

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज को सलाह दी है कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलें। उनका मानना ​​है कि जब तक विराट इस पर अमल करते रहेंगे, तब तक उनसे कोई कुछ नहीं छीन सकता। विराट का प्रदर्शन पिछले कुछ वक्त से अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पिछली 60 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं।

इस साल अब तक खेले छह टेस्ट में विराट कोहली का औसत 22.72 का रहा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में वे सिर्फ 93 रन ही बना पाए। हालांकि कोच को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में बड़े मैचों के खिलाड़ी के रूप में विराट की काबिलियत फिर सामने आएगी।

खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली ने पिछले दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में काफी कामयाबी हासिल की है। ऐसे में वे पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी खोई लय हासिल करना चाहेंगे।