Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

रणजी ट्रॉफी में ऋषभ पंत का निराशजनक प्रदर्शन, सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे

भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने  सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

पंत ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान 10 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया। 27 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिसंबर 2017 के बाद से रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा भी सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।