Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल

Team India Squad: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मद सिराज को काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है और आयरलैंड व इंग्लैंड के दौरों के लिए उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने इस कदम को ‘एहतियाती उपाय’ बताया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले वह पूरी तरह से उबर सकें। सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है।’’

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके। पुरुष चयन समिति ने दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।’’

सिराज को टी20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में देर से शामिल किया गया था जबकि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे जो सोमवार को तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के लिए अपडेट टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।