Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

IND vs ENG: केएल राहुल ने दूसरी पारी में जमाया अर्धशतक, भारत की कुल बढ़त 150 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने सोमवार को दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जमाया। पहली पारी में भारत को केवल छह रन की बढ़त मिली थी लेकिन अब भारत के पास कुल 150 रनों से ज्यादा की हो गई है।

केएल राहुल ने ब्रायडन कार्स के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर टेस्ट क्रिकेट में अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया।  उन्होंने 48.60 के स्ट्राइक रेट से सात चौके जमाए। भारत ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 90 रन के स्कोर से की। भारत का तीसरा विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा, जो केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए।