Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

ब्रहमपुत्र से क्लासरूम तक... गुवाहाटी की ऐतिहासिक जगहों पर पहुंची आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी

Assam: आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी को यहां छह दिवसीय टूर पर शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कराया गया चूंकि गुवाहाटी में पहली बार विश्व कप के मैच हो रहे हैं। छह दिवसीय दौरा 31 अगस्त को शुरू हुआ जिसके तहत ट्रॉफी युद्ध स्मारक, नॉर्थबुक गेट, फैंसी बाजार घाट से नाव पर ब्रहमपुत्र नदी पर सूर्यास्त देखते हुए महाबाहु ब्रहमपुत्र नदी विरासत केंद्र पहुंची। इसके साथ ही छह स्कूलों में भी ट्रॉफी को ले जाया गया।

टूर्नामेंट में टिकट दर अब तक की न्यूनतम सौ रूपये से रखी गई है। दूसरे चरण की टिकटों की बिक्री भी मंगलवार से शुरू हो गई। अब यह ट्रॉफी विशाखापत्तनम जाएगी। टूर्नामेंट 30 सितंबर से दो नवंबर तक डी वाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई), एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए वीडीसीए स्टेडियम (विशाखानत्तनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) में खेला जाएगा।