Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में झटके 300 विकेट, हुए इस खास क्लब में शामिल

रविंद्र जडेजा भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खालिद महमूद का विकेट लिया। जडेजा ने महमूद का रिटर्न कैच लपककर बांग्लादेश की पारी का अंत किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए।

भारत के लिए 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) शामिल हैं। 

अपने 74वें मैच में ये उपलब्धि हासिल करने के साथ ही जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 3000 रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए।