Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

चेन्नई में दूसरे टी20 के लिए आमने-सामने होंगे इंग्लैंड-भारत, खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर की प्रैक्टिस

चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम तैयार है। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की। इस बीच, कप्तान जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम ने भी दोपहर में अभ्यास किया। 

इंग्लैंड की टीम शनिवार को होने वाले मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी क्योंकि ये पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। वहीं भारत चेन्नई में भी अपना दबदबा जारी रखना चाहेगा। 

कोलकाता में हुए पहले टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।