Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

भारत की 12 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में हार, न्यूजीलैंड ने दर्ज की शानदार जीत

भारत को 12 साल में पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड से दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से मिली हार ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की टॉप पोजिशन को कमजोर कर दिया है।

भारतीय टीम को लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा, तो न्यूजीलैंड ने करीब 70 साल में भारतीय धरती पर अपनी पहली सीरीज जीता है।

हालांकि, इस हार के बाद भी भारत 98 अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अब 62.50 अंकों के साथ भारत से काफी पीछे नहीं है।